सरायकेला | गम्हरिया थानांतर्गत जगन्नाथपुर निवासी सुमित सिंह को साइबर ठगों ने शिकार बनाया है। ठगों ने उसके खाते से 1.49 लाख रुपए की निकासी कर ली। मामले को लेकर सुमित ने गम्हरिया पुलिस से साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सुमित ने बताया कि शुक्रवार को उसके पास क्रेडिट कार्ड से संबंधित बैंक के नाम से निधि शर्मा का कॉल आया था। साथ ही कार्ड से संबंधित कुछ जानकारी मांगी। फिर उसे लिंक लॉग इन करने बोला। इस दौरान उसके खाते से 1.49 लाख रुपए की निकासी कर ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


