गरियाबंद में बाइक दुर्घटना, चालक की मौके पर मौत:सरदापुर आईटीआई कॉलेज के पास हादसा, एक गंभीर घायल

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदापुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में जामगांव निवासी पप्पू नागेश (22 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर सवार कदलीमुड़ा निवासी ओंकार नागेश (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक CG 23 N 8062 क्रमांक की बाइक से कहीं से घूमकर घर लौट रहे थे। आईटीआई कॉलेज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल ओंकार नागेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग ले जाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि दुर्घटना स्थल का मुआयना किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि सड़क के मोड़ पर साइड देते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *