कवर्धा| दूरस्थ व घने वनांचल वाले आदिवासी क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के दरवाजे तक पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन के तहत रायपुर में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में सुविधाओं की कमी है।


