गरियाबंद में भाजपा के 26 बागी नेता निष्कासित:पार्टी ने 6 साल का बैन लगाया; नाराज नेताओं को मनाएंगे

गरियाबंद में भारतीय जनता पार्टी ने 26 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव में बगावत की थी जिसके बाद उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। पार्टी ने सख्त कार्रवाई करते हुए गरियाबंद पालिका से 5, राजिम नगर पंचायत से 5, कोपरा नगर पंचायत से 4, देवभोग से 5 और फिंगेशर नगर पंचायत से 7 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चुनाव में बागी प्रत्याशी ज्यादा जिला पंचायत चुनाव में भी स्थिति जटिल बनी हुई है। कुल 11 सीटों के लिए 69 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों के बागी प्रत्याशियों की संख्या अधिकृत प्रत्याशियों से ज्यादा है। कांग्रेस में भी आंतरिक कलह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 में जहां कांग्रेस ने प्रकाश साहू को टिकट दिया है, वहीं जिला उपाध्यक्ष आनंद मतावले, यूथ कांग्रेस के राजिम विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू और वरिष्ठ नेता राघोबा महाडीक के पुत्र इंद्रजीत ने भी नामांकन भर दिया है। नाराज नेताओं को मना रही भाजपा भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि नाराज नेताओं को मना कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को समर्थन दिलाने स्थानीय सीनियर नेताओं को जवाबदारी दी गई है। कोई नाराजगी होगी तो दूर किया जाएगा। नाम वापसी के समय तक उम्मीद है परिवार के सभी सदस्य मान जाएंगे। क्षेत्र क्रमांक 7 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय नेताम को मैनपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस की प्रियंका कपिल से चुनौती मिल रही है। क्षेत्र क्रमांक 11 में जिला उपाध्यक्ष धनसिंह मरकाम ने भी दावेदारी पेश की है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भवसिंह साहू के अनुसार, अधिकांश पदाधिकारियों ने अधिकृत सूची जारी होने से पहले ही नामांकन भर दिया था। पार्टी नेतृत्व बातचीत के माध्यम से नाराजगी दूर करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *