स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट:श्यामबिहारी जायसवाल ने गौरेला-पेंड्रा में की रैलियां, निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत का किया दावा

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का चुनावी दौरा किया। उन्होंने नगर पालिका पेंड्रा और गौरेला में अलग-अलग चुनावी रैलियों को संबोधित किया। यह चुनाव इस क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए जिले में यह पहला नगरीय निकाय चुनाव है। जिले के गठन के बाद पेंड्रा और गौरेला नगर पंचायतों को नगर पालिका में अपग्रेड किया गया है। साथ ही, मरवाही ग्राम पंचायत को तीन गांवों के साथ मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। मंत्री जायसवाल ने रैलियों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा और सभी वार्डों में पार्टी की जीत का आह्वान किया। निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा पेंड्रा में मंत्री ने विभिन्न समाज के प्रमुखों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी रितेश फरमानिया के पक्ष में वोट की अपील की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह चुनाव जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। स्थानीय जनता से भाजपा को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *