बालोद में भाजपा के 23 नेता निष्कासित:निकाय चुनाव के बागी प्रत्याशियों समेत 23 नेताओं पर 6 साल का बैन, प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर 23 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने यह कार्रवाई की है। निष्कासित किए गए नेताओं में नगर पालिका दल्ली राजहरा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष देवांगन, नगर पंचायत अर्जुंदा से प्रणेश जैन और रोमन सोनकर, तथा डौंडीलोहारा से प्रेम भंसाली शामिल हैं। इन नेताओं पर हुई कार्रवाई इसके अलावा, दल्ली राजहरा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों से मेवा पटेल, मोईनुद्दीन, टी ज्योति, जीवन साहू और प्रदीप बाघ को भी पार्टी से बाहर किया गया है। गुंडरदेही नगर पंचायत से शुभम तिवारी, आरती सोनकर और मीना सोनकर को निष्कासित किया गया है। अर्जुंदा नगर पंचायत से प्रभा सोनकर, रोशन सिन्हा, थिनेश्वरी सोनकर, दिलीप ठाकुर, योगेश देवांगन, शत्रुधन यादव और ईश्वर देवांगन को निकाला गया है। डौंडी लोहारा से ममता शर्मा तथा चिखलाकसा से राजकुमार विश्वकर्मा, वीरेंद्र पासवान और पुनम घुरिया को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है। यह कार्रवाई पार्टी के अनुशासन को बनाए रखने और चुनावी प्रक्रिया में एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *