चिरमिरी में कार्यक्रम में गिर पड़े कांग्रेस मेयर प्रत्याशी:BJP बोली – चुनावी स्टंट, कांग्रेस ने लगाया धक्का देने का आरोप

चिरमिरी नगर निगम चुनाव के एक कार्यक्रम में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई है। इस दौरान महापौर प्रत्याशी और पूर्व विधायक विनय जायसवाल जमीन पर गिर गए। इस घटनाक्रम को बीजेपी ने चुनावी स्टंट बताया है। बीजेपी का आरोप है कि जायसवाल खुद सड़क पर लेट गए और कार्यकर्ताओं पर धक्का देने का आरोप लगाया। पैर टूटने का ढोंग – मंत्री श्याम बिहारी इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा इससे पहले भी जब विनय जायसवाल विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तो उन्होंने जनसंपर्क के दौरान गिरने से पैर टूटने का ढोंग कर राजनीतिक स्टंट सहानभूति के लिए किया था। धक्का मुक्की में गिरे – कांग्रेस वहीं इसके जवाब में कांग्रेस का भी बयान सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि विनय जायसवाल धक्का मुक्की में गिरे है, वो मोटे आदमी है गिर गए होंगे। वित्तीय अनियमितताओं का आरोप बता दें कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल के महापौर कार्यकाल में कई वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। वर्तमान में वह चिरमिरी नगर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *