गरियाबंद में शिव पुराण कथा का शुभारंभ आज

गरियाबंद| नगर के गांधी मैदान में 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक भक्ति एवं अध्यात्म का विराट उत्सव देखने की मिलेगा। यहां सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। महापुराण में सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कथावाचक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत डॉ श्री इंद्रदेव सरस्वती जी महाराज वृंदावन वाले अपने मुखारबिंद से भगवान शिव की अद्भुत महिमा, भक्ति और जीवन दर्शन का रसपान करायेंगे। रविवार को ही वे गरियाबंद पहुंचे। उनके नगर आगमन पर श्रद्धालुओं ने मालगांव से तिरंगा चौक तक विशाल बाइक रैली निकाली। जगह–जगह पुष्पवर्षा की। हर-हर महादेव के जयघोष लगाए। नगर के हृदय स्थल तिरंगा चौक पहुंचते ही संत इंद्रदेव सरस्वती जी का भव्य स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *