भास्कर न्यूज | सेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में संपन्न हुई। इनमें सोनाखान से राजादेवरी होते हुए बया तक मार्ग का निर्माण, सलिहा से बिलारी होते हुए सांकरा तक मार्ग का निर्माण, नवापारा क्षेत्र के मार्ग का नव निर्माण, अघोषित विद्युत कटौती और बिल बढ़ोतरी पर रोक, किसानों के रकबा संशोधन के साथ वन पट्टा और राजस्व पट्टा का पंजीयन, और बलौदाबाजार जिला के कुछ ग्रामों को राजादेवरी थाना में जोड़े जाने जैसे विषय शामिल थे। सोनाखान में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की मांग की गई। यह निर्णय लिया गया कि यदि इन मांगों का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो आगामी 10 और 18 दिसंबर को होने वाले सीएम के कार्यक्रम को काला झांडा दिखाएंगे। सेल। सोनाखान में बैठक के बाद ब्लॉक के कांग्रेसी।


