लातेहार| शहर के स्वामी विवेकानंद जी पार्क में बसपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिवस केक काटकर मनाया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मुंगेश्वर राम शामिल हुए। अतिथियों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर व बसपा के संस्थापक काशीराम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मायावती के जन्मदिवस पर केक काटकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। जिला प्रभारी मुंगेश्वर राम ने कहा कि मायावती हमेशा से गरीब, वंचित, दबे-कुचले लोगों के लिए आवाज उठाती रही है। उसी का परिणाम है कि दबे-कुचले लोग अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।


