राजद में जोड़े जाएंगे 50 हजार सदस्य : रामप्रवेश

भास्कर न्यूज | लातेहार जिला मुख्यालय के माको मोड़ के समीप राजद जिला कार्यालय में बुधवार से दही, चूड़ा, तिलकुट खाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। राजद जिला अध्यक्ष राम प्रवेश यादव ने कहा कि जिले में 50 हजार प्राथमिक सदस्यों को राजद से जोड़ा जाएगा। यह अभियान प्रखंड से लेकर बूथ स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए प्रखंड कमेटी का भी गठन किया गया है। पहला दिन 25 लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रंजीत कुमार यादव, जिला प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश राम, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अली हसन अंसारी, मजदूर प्रकोष्ठ अध्यक्ष अध्यक्ष मनोज यादव, अब्दुल रशीद, संतोष यादव, चिंटू यादव, देवबंस यादव, बबलू गिरी, रविंद्र प्रसाद व सोनी जगनारायण माली समेत अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *