गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

तेलो | तेलो पश्चिमी पंचायत के खलचो, बदाही, मिर्चा टांड़ में शनिवार को पंसस राजेंद्र महतो ने 150 कंबल का वितरण विधवा, असहाय, गरीब लोगों के बीच किया गया। राजेंद्र महतो ने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण बुजुर्गों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए पंचायत के सभी विधवा गरीब असहाय बुजुर्ग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पंचायत समिति सदस्यों को मात्र 25 कंबल मिला था। जिस कारण पंचायत के लोगों को ठंड से परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए अपने निजी मद से 150 कंबल का वितरण कर रहा हूं। जिन बुजुर्गों को नहीं मिल पाया है उनको भी देने का कार्य करेंगे। इस दौरान पिंटू महतो, राजन तुरी, मुकेश महतो, राजेश महतो, नेपाल महतो, प्रेमचंद महतो, लालचंद महतो, सविता देवी, सुमित मुर्मू, छबिया देवी, आशा देवी समेत कई लोग थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *