गरीबों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया गया

रंंका| युग निर्माता स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर पी एल वी समाज सेवी अमरेन्द्र कुमार ने गरीबों के बीच जाकर बांटें गर्म कपड़े। बताते चलें कि नालसा नई दिल्ली, झालसा रांची व जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के अन्तर्गत चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत पीएलवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा पंचायत रंका कला के अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र भुइयां टोला में क्षेत्र भ्रमण कर गरीब, अनाथ, दिव्यांग व विधवा वर्ग के लोगों को उनके हक और अधिकार के बारे में जागरूक करने के साथ साथ सभी को समाजसेवी सह पीएलवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा अपने स्तर से संग्रह किए गए गर्म कपड़ों को निःशुल्क वितरण किया। भास्कर न्यूज | गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने स्थानीय व्यवसायियों की मदद से रविवार को मेराल प्रखंड के तीन अलग अलग इलाकों में अवस्थित मुसहर टोलियों में पहुंचकर यहां बच्चे, बूढ़े तथा महिलाओं को उपहार स्वरूप गर्म कपड़े उपलब्ध करवाये। गर्म कपड़े और अन्य उपहार पाकर बच्चे बूढ़े सभी के चेहरे खिल उठे। दरअसल पिछले दिनों “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय व्यवसायियों से उन्होंने अपील की थी कि सभी लोग यथाशक्ति गर्म कपड़े इकट्ठा कर जरूरतमंदों के बीच में वितरित करवाएंगे। उसी क्रम में व्यापारियों की ओर से गर्म कपड़े उपलब्ध करवाने का सिलसिला चल पड़ा है। एक जनवरी को नव वर्ष के अवसर पर भी जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े वितरित किए गए थे। एसडीओ की मौजूदगी में आज इन मुसहर परिवारों के बीच जो ऊनी जैकेट, स्वेटर, शाल, गर्म टोपी, ऊनी पैजामे आदि बांटे गये हैं वे उसी मुहिम के तहत प्राप्त हुए हैं। एसडीओ ने बताया कि आज के इस नेक कार्यक्रम के प्रायोजक बाबा कमलेश प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर श्री कमलेश अग्रवाल तथा राजघराना प्रतिष्ठान के श्री रवि केसरी संयुक्त रूप से थे। इस दौरान कमलेश अग्रवाल, रवि केसरी एवं एसडीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद थे। संजय कुमार ने समाज के सक्षम लोगों से अपील की है कि वे इस कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े बांटने के लिए अपने-अपने स्तर से अपने क्षेत्रों में मुहिम चलाएं। कहा कि 2 दिन बाद मकर संक्रांति का पर्व है इसमें वे सभी लोग जो थोड़ा सा भी सक्षम हैं अपने आसपास रह रहे कम से कम एक जरूरतमंद को गर्म कपड़े जरूर उपलब्ध करवायें। केतार | प्रखंड के भगवान घाटी के समीप महिनों से खड़ी दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में रविवार को असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। ट्रक के आगे की हिस्सा धू-धू कर जलने लगा। ट्रक में आग लगने की सुचना राहगीरों ने थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी को दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *