गरीब बच्चों में 101 कंबल का वितरण

रांची | रहमानी एजुकेशनल एंड वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से नसरुद्दीन कॉलोनी नदी ग्राउंड हिंदपीढ़ी में जरूरतमंद बच्चों के बीच 101 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन मिकाईल रहमानी ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए कुछ लोगों के सहयोग से बच्चों को कंबल देकर खुशी महसूस हो रही है। हाजी मजहर ने कहा कि ट्रस्ट लगातार सेवा कार्य कर रहा है और ऐसे संस्थाओं को समाज से सहयोग मिलना चाहिए, ताकि और बेहतर काम हो सके। कार्यक्रम में डॉ. एसएस सिंह, मसूद हसन, हाफिज इजराईल हुसैनी, इंजीनियर शाहरुख सिद्दिकी, हाफिज नूर मोहम्मद, आफरीन परवीन, सानिया परवीन और इस्मत जहां सहित बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *