जनता दरबार: अंचल कार्यालयों में ऑन द स्पॉट मामलों का किया गया निबटारा

सिटी रिपोर्टर|रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर अंचल कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अंचल अधिकारियों, अंचल निरीक्षकों तथा राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई की। जनता दरबार के दौरान जिलों के सभी अंचलों में राजस्व से संबंधित कई लंबित मामलों का भी निष्पादन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोनाहातू अंचल के दानाडीह ग्राम की सरला देवी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। सिल्ली अंचल में छोटा मुरी ग्राम की गुड़ी देवी एवं सुकरामनी देवी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपा गया। मांडर अंचल में मौजा ततकुंडो के ए.के. महतो को केसीसी लोन के िलए भूमि सत्यापन प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। ग्राम बूढ़ाखुखरा के हनीफ मियां तथा कंजिया के पंजी-2 में आवश्यक सुधार किया गया। ओरमांझी अंचल में नारायण महतो के पंजी-2 में सुधार की कार्रवाई पूरी की गई। हेहल अंचल में लक्ष्मीनगर निवासी प्रेम कुमार की ऑनलाइन रसीद निर्गत की गई। इटकी अंचल में आवासीय, जाति, आय, केसीसी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित कुल 84 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। खलारी अंचल में विभिन्न प्रमाण पत्र एवं राजस्व कार्यों से संबंधित 34 आवेदनों पर कार्रवाई की गई। सिल्ली में 49, चान्हो में 106, बेड़ो में 143, नगड़ी में 54, रातू में 106, मांडर में 28 सहित अन्य अंचलों में भी सैकड़ों मामले निपटाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *