रांची | रांची रेल मंडल कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर मंडल रेल प्रबंधक करुणा निधि सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना सहित उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा देश को प्रगतिशील और सशक्त बनाने में दिए गए उनके व्यापक योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजू तिर्की, सीनियर डीसीएम शुचि सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजा, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रजेश साहू, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता राजीव रंजन सहित मंडल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी थे।


