गरीब लोगों के अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: अंबिका

पदयात्रा में शामिल पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव और कांग्रेसी। चिरमिरी | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के तत्वावधान में मंगलवार को बड़ा बाजार स्थित साप्ताहिक हाट में मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों, मजदूरों और आम नागरिकों को मनरेगा के महत्व से अवगत कराना और केंद्र सरकार द्वारा इसे कमजोर करने के प्रयासों के प्रति जागरूक करना था। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए। उन्होंने हाथों में बैनर लेकर मनरेगा के समर्थन में नारे लगाए और आम लोगों को योजना से जुड़ी वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव ने कहा कि मनरेगा रोजगार की गारंटी, सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इसे “विकसित भारत–जी रामजी योजना” में बदलकर मजदूरों के अधिकारों और सुनिश्चित रोजगार को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *