7 प्रजाति की लकड़ी, 9 तोते और 2 पिंजरे जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

भास्कर न्यूज | बालोद बुधवार को डीएफओ एवं टीम ने वन परिक्षेत्र डौंडीलोहारा अंतर्गत चिल्हाटीकला मिल, वन विभाग के परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान एक गाड़ी में मिश्रित प्रजाति के कहुआ, हल्दू, मुण्ढी, महुआ, तेन्दू एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी मिली। परिवहन संबंधित किसी भी प्रकार का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कि आरा मिल में अवैध व्यापार, अवैध संग्रहण करने पर नियमानुसार कार्रवाई कर परिसर से औजार को जब्त किया गया है। 27 जनवरी को वन परिक्षेत्र डौंडी के वन अमला ने आमाडुला से डौंडी मुख्य मार्ग पर चिहरों के पास वाहन चालक ओमप्रकाश ग्राम बोरगहन से मिश्रित जलाऊ खोड़ 4 चट्टा अवैध परिवहन बिना किसी वैद्य कागजात के पाया गया। जिसे वन उपज अभिवहन अनुज्ञा 2001 के तहत जब्त किया गया। 26 जनवरी को गुप्ता चौक दल्लीराजहरा में वन्यप्राणी तोता विक्रय करने की सूचना पर कनेश्वरी बाई वार्ड 21 एवं जमुना बाई वार्ड 4 दल्लीराजहरा से 9 तोता एवं 2 पिंजरा जब्त कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई। 25 जनवरी को ग्राम उरेटा से सिरपुर मार्ग पर एक व्यक्ति से जंगली सूअर व बिल्ली का मांस जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *