गर्डर लॉ​िन्चंग: ट्रेनें कैंसिल होने से बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। इसकी गर्डर डी-लॉ​िन्चंग के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन के बीच किमी 785-23-25 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 394 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डरों को डी-लांचिग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। ट्रेनों के कैंसिल होने से बिलासपुर की दिशा में जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे से मिली जानकारी अनुसार 11 जनवरी को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू, गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-इतवारी, गाड़ी संख्या 58206 इतवारी रायपुर पैसेंजर, गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में समाप्त किया जाएगा। यह गाड़ी बिलासपुर-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से झारसुगड़ा रवाना होगी। इसलिए यह गाड़ी गोंदिया- बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *