राजनांदगांव | डोंगरगढ़ में पांच साल के बच्चे से अनाचार कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 2 जनवरी को हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी समीर सहारे ने पांच साल के बच्चे से अनाचार किया और बच्चे को चोट भी पहुंचाई। मामले की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे शुक्रवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।


