गर्भवती महिला सास और बच्चों ने छत से कूद बचाई जान, 30 से 40 लड़कों ने किया हमला

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर के इंदिरा कॉलोनी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक घर में तोड़फोड़ की। इसके साथ बाइक और घर में पड़े सामान को आग लगाकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार 30 से 40 लड़कों ने हमला किया था। उस समय घर में गर्भवती महिला उसकी सास और दो छोटे बच्चे थे। जिन्होंने पड़ोस की छत पर छालांग लगाकर अपनी जान बचाई। परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी वह मौके पर बहुत देरी से पहुंचे। उनके घर में आग लगाने के बाद रिश्तेदार के घर में भी तोड़फोड़ की थी। हालांकि इस मामले में थाना गेट हकीमां की पुलिस ने सिर्फ पांच हमलावरों के खिलाफ ही केस दर्ज किया है। थाना एसएचओ मनजीत कौर ने बताया कि यह घटना बुधवार रात 8 बजे की है। तीन आरोपियों की पहचान अमन उर्फ बाबा, अमित बुडा और अरुण इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई है, जबकि दो युवक अज्ञात हैं। आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है पीड़ित राहुल कुमार ने कहा कि एक सप्ताह पहले गली में अमन ने रास्ता रोककर कहा कि उसकी दूसरे गुट से हुए झगड़े के राजीनामा में वह दुसरे गुट की ओर से क्यों आया था। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *