फिरोजपुर में फौजी को चाकू दिखा एप से 1 लाख रुपए ट्रांसफर कराए

जालंधर से फिरोजपुर स्टेशन पहुंचे फौजी को थ्री व्हीलर में बैठाकर रास्ते में चाकू दिखाकर लाखों रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। एक महिला के साथ फौजी की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया, जबकि मारपीट कर आरोपी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने फौजी की शिकायत पर 5 आरोपियों पर थाना सदर में मामला दर्ज किया है। लांस नायक रोहित कुमार गुप्ता 23-मैकेनिकल इन्फेंट्री फिरोजपुर कैंट में तैनात है। उन्होंने बताया कि यूनिट अधिकारियों के आदेश पर 15 जनवरी को जालंधर में सरकारी काम कर रात 9 बजे ट्रेन से फिरोजपुर कैंट पहुंचा और स्टेशन के बाहर एक थ्री व्हीलर में बैठ गया। थ्री व्हीलर चालक ने थोड़ा आगे जाकर मिशन अस्पताल के नजदीक 4 व्यक्तियों को बैठाया। आरोपियों ने चाकू से उसे मारने की धमकी देकर विरान जगह पर ले गए। वहां मोबाइल का पासवर्ड पूछकर एप से 86 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। और पैसों के लिए मारपीट करने लगे तो पीड़ित ने दोस्त को कॉल कर 30 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। आरोपियों ने फौजी के कपड़े उतारकर जबरन एक महिला के साथ अश्लील फोटो खींची और वीडियो बनाकर धमकाया। यदि किसी को बताया तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। वहीं, जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *