गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला:राजनांदगांव में 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेगी क्लास; नए स्टूडेंट्स का स्वागत

राजनांदगांव में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 17 से 21 जून तक सभी स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि, दो पालियों में चलने वाले स्कूलों के लिए समय-सारणी स्पष्ट नहीं की गई है। इससे व्यवस्था में असमंजस की स्थिति बन गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। एक साथ सभी बच्चों के आने से बैठक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। 23 जून से सभी स्कूल अपने नियमित समय पर संचालित होंगे गर्मी के कारण शहर के कुछ निजी स्कूल 16 जून से नहीं खुले हैं। इन स्कूलों ने 18 या 23 जून से शुरू होने की सूचना अभिभावकों को दी है। 23 जून से सभी स्कूल अपने नियमित समय पर संचालित होंगे। डेढ़ माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून को स्कूल खुले। पहले दिन बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। लेकिन नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन अधिकांश स्कूलों में उपस्थिति कम रही। बख्शी स्कूल में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शिरकत की। उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया और पाठ्य पुस्तकें व यूनिफॉर्म वितरित किए। कलेक्टर ने बच्चों से अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति से सफलता मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *