गर्मी को देखते हुए 19 से होगा ग्रीष्मावकाश

गढ़वा|गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति की एक बैठक आज गुरुवार को आर पब्लिक स्कूल के सभागार में समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए सर्वसम्मति से 19 मई से 14 जून तक नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बताया गया कि नौवीं से बारहवीं वर्ग के छात्रों की पढ़ाई 25 मई तक होगी। इसके बाद उनके लिए भी ग्रीष्मकालीन अवकाश कर दिया जाएगा।। इधर समन्वय समिति के उपस्थित सभी लोगों ने इस वर्ष सी बी एस ई बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं और बारहवीं के परीक्षाफल पर प्रसन्न्ता व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि निजी विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले के साथ साथ राज्य में अपनी पहचान बनाई है। गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि जिले में संचालित निजी विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यह परीक्षाफल इसका प्रमाण है। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष सुशील कुमार केशरी, सचिव एम. पी. केशरी, कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा कुमार चंद्रभूषण सिन्हा आदि उपस्थित थे। गढ़वा|सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वावधान मे सदर अस्पताल एक यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि सुनील गुप्ता के द्वारा यह सूचना मिली कि डॉ. पंकज प्रभात मेडिकल सेंटर मे इलाजरत रेहला निवासी 72 वर्षीय सीता राम साव को रक्त की जरूरत है। उन्हें ए पॉजिटव रक्त की अति आवश्यक है। उनके शरीर मे मात्र छह ग्राम रक्त है। तभी सोशल वर्कर संस्था के संचालक आकाश केशरी ने जय प्रकाश पटवा से बात की जिनका रक्त समूह ए पॉजिटिव है। उन्हें रक्तदान करने को करने लेकर राजी कर करवाया गया। वहीं बुजुर्ग व्यक्ति को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया गया। मौके पर जय प्रकाश पटवा ने कहा वे हर तीन महीना पर किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करने को लेकर तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज मैने जीवनकाल का 50वां रक्तदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *