खंडवा| गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 17 छात्राओं समेत 23 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा छात्राओं ने खून की जांच, दांत व नैत्र परीक्षण कराया। शिविर का आयोजन प्राचार्य डॉ. प्रतापराव कदम के द्वारा हुआ। कदम ने बताया रासेयो कार्यक्रम अधिकारी व रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो. आरती दुबे ने शिविर की रूपरेखा तैयार की थी। स्वास्थ्य विभाग व जय महाराणा रक्तदान समूह भारत के सहयोग से शिविर संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर के साथ छात्राओं के लिए निशुल्क दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण व रक्त समूह परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में 17 छात्राओं सहित कुल 23 यूनिट रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त 82 छात्राओं का रक्त समूह परीक्षण, 32 का दंत परीक्षण व 50 छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया। जय महाराणा रक्तदान समूह के रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने रक्तदान को समाज के लिए आवश्यक बताया।


