गर्ल्स कॉलेज में 65 युवाओं ने भरा प्रारूप-6 आवेदन

बैकुंठपुर | एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए पात्र मतदाताओं व 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के उद्देश्य से गर्ल्स कॉलेज परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य घोषणा पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप-6 में आवेदन प्राप्त करना व नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया से अवगत कराना था। 10 जनवरी को कॉलेज में एक विशेष असेम्बली का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. आरएन कच्छप एवं डॉ. सुमित कुमार डे ने छात्राओं को शिविर के उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया एवं मतदाता पंजीकरण के महत्व की जानकारी दी थी व अधिक से अधिक छात्राओं एवं कर्मचारियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की थी। निर्धारित तिथि को सुबह 11.30 बजे उपस्थित छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया, प्रारूप-6 व घोषणा पत्र भरने की विधि समझाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *