गर्ल्स ग्रुप को लड़कों ने पीटा- वीडियो वायरल:पार्टी कर रही लड़कियों ने भी किया अटैक, बदमाशों ने बाल खींचकर पटका, दांतों से काटा

रायपुर के महादेव घाट इलाके में आधी रात गर्ल्स के एक ग्रुप और कुछ स्थानीय लड़कों के बीच मारपीट हो गई। लड़कियां पार्टी कर रही थीं इतने में कुछ स्थानीय लड़कों ने कमेंट पास किया। दोनों गुटों में जबरदस्त मारपीट हुई। लड़कियों की फाइट एक वीडियो भी वायरल हो गया। इस वीडियो को मारपीट में शामिल लड़कियों में से ही उनकी साथी ने बनाया है। वीडियों में देखा जा सकता है कि लड़कियों का ग्रुप लड़कों को पीट रहा है । कुछ लड़के भी बाल खींचकर लड़कियों को पटक रहे हैं। घूंसे मार रहे हैं, लातों से मार रहे हैं। लड़कियां गालियां देकर मारपीट करने आए लड़कों को दौड़ा रही हैं, उनकी कुटाई कर रही हैं। लड़कियों के साथ एक लड़का भी दिख रहा है जो दूसरे ग्रुप के लड़कों को पीट रहा है। इस मारपीट में लड़कियां बुरी तरह से घायल भी हुई हैं। लड़कियों की शिकायत पर डीडी नगर थाने की पुलिस ने FIR दर्ज की है और मारपीट करने वाले लड़कों के ग्रुप को खोजा जा रहा है। लड़कियों ने पुलिस को ये बताया
इस मारपीट कांड में घायल लड़कियों की ओर से पुलिस को बताया गया है कि वो सभी अपनी एक सहेली की बर्थ-डे पार्टी काे सेलीब्रेट करने महादेव घाट से लगे विसर्जन कुंड के पास जमा हुई थीं। ये सेलीब्रेशन रात के 1 बजे हो रहा था। 6-7 लड़कियां जमा हुई थीं। इनमें से कुछ वेडिंग पार्टी इवेंट्स में काम करने वाली लड़कियां थीं। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि हम अपनी साथी का बर्थ डे मना रहे थे। इतने में कुछ अनजान लड़के वहां आ गए। वो पुछने लगे कि तुम लोग कौन हो, कहां रहती हो । इनमें एक लड़की सत्यम विहार इलाके की रहले वाली थी, उसने लड़कों को जाने को कह दिया। इतने में लड़कों को ग्रुप लड़कियों को धमकाने लगा और गालियां दे दीं। अंगुली को दांत से काट डाला
लड़कों ने लड़कियों पर अटैक कर दिया। इसके बाद लड़कियां भी बीच-बचाव करने लगीं। झुमा-झटकी चल ही रही थी कि एक लड़के ने लड़की के दाहिने हाथ की अंगुली को दांत से काट लिया, वो चींखने लगी। इसके बाद सब एक दूसरे को मारने पीटने लगे। गैंगवार जैसी स्थिति बनी। लड़कियों का दावा है कि लड़कों के झुंड ने उन्हें बांस से डंडाें से पीटा। रैपिडा़े में काम करने वाले एक युवक ने बीच-बचाव किया। 5 लड़कियां घायल
इस मारपीट के बाद 5 लड़कियां घायल हुई हैं। लड़कियों की पीठ, कोहनी, अांखों में, नाक और कान में चोटें आई हैं। अस्पताल से मामला पुलिस की जानकारी में आया। इसके बाद अनजान हमलावर युवकों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। DD नगर थाना पुलिस ने बताया कि लड़कियों की शिकायत मिली है, हमलावर युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, वीडियो की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *