अलवर के थानागाजी में थाने से 300 मीटर दूर 50 साल के व्यक्ति का गला व नाक कटा नग्न शव मिला। सुबह करीब साढ़े 8 बजे बॉडी पड़ी मिली तो सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने शव को देखा पहचान नहीं हुई। जिससे लग रहा है कि व्यक्ति कहीं दूर का हो सकता है। मर्डर करने के बाद यहां फेंका गया है। अब पुलिस मृतक की पहचान करने में लगी है। थानागाजी SHO रामजीलाल ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे थानागाजी-अलवर के मुख्य रोड से केवल 100 मीटर और थाने से करीब 300 मीटर दूरी पर शव मिला। शव पूरी तरह नग्न मिला। मृतक का आधा गला कटा हुआ है और नाक भी। मौके पर करीब 2 मीटर घसीटा है। बाकी रोड से 100 मीटर दूर ले जाकर फेंका हुआ लगता है। मृतक करीब साढ़े 5 फीट का लगता है। रंग सांवला है। पास में पेंट व चप्पल पड़ी मिली है। आसपास के सैकड़ों लोगों ने शव को देखा। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिससे लगता है कि यह कहीं दूर का व्यक्ति है। यहां उसका मर्डर कर फेंका गया है। हो सकता है कि मर्डर कहीं दूर किया हो और यहां लाकर पटका है। अब पुलिस मृतक की पहचान कराने में लगी है।


