गली-गली में कचरा ढूंढने की जरूरत नहीं, कूड़ा तो पूरे शहर में फैला हुआ है

लुधियाना| सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने बुधवार को शहर में कचरा ढूंढने के लिए स्कूटी फेरी निकाली थी। इस दौरान अधिकारियों को कई प्रमुख सड़कों पर सफाई व्यवस्था ठीक नजर आई, लेकिन इसके उलट सरकारी दफ्तरों और आसपास के इलाकों में जब वीरवार को भास्कर ने सफाई के हालात की ग्राउंड रिपोर्ट जानी तो पाया, सबसे पहले निगम को अपने सरकारी दफ्तरों हेल्थ अफसर बोले-शहर साफ: निगम हेल्थ अफसर डा. विपन मल्होत्रा ने बताया कि सरकारी विभागों के खुद के सफाई कर्मी होते है। हमारी मुख्य रोड में सफाई की जिम्मेदारी होती है। शहर में नियमित सफाई हो रही है। लोगों का सवाल है कि जब निरीक्षण में सब कुछ ठीक है, तो सरकारी दफ्तरों, आसपास के इलाकों में गंदगी क्यों बनी हुई है। और सार्वजनिक स्थानों से ही शुरुआत कर लेनी चाहिए। भास्कर टीम ने पाया कि एनएच से लेकर अलग-अलग सरकारी कार्यालयों में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। जस्सियां रोड पर सड़क किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। डीसी ऑफिस के बाहर और परिसर के अंदर, पेंशनर भवन, जल विभाग कार्यालय, सीपी ऑफिस, हंबड़ां रोड और ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के पास सिविल अस्पताल क्षेत्र में भी कचरे के ढेर दिखाई दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *