गली निर्माण को लेकर दो फैक्ट्री मालिकों के बीच विवाद, 3 जख्मी

भास्कर न्यूज |लुधियाना शेरपुर इलाके में सोमवार दोपहर गली निर्माण को लेकर दो फैक्ट्री मालिकों के बीच हिंसक विवाद। एक फैक्ट्री मालिक ने दूसरे फैक्ट्री मालिक पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे बाप-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री मालिक वरुण का आरोप है कि उनके पड़ोसी फैक्ट्री के मालिक गली में अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर पहले भी विरोध किया गया था, लेकिन सोमवार को जब विरोध के बावजूद पड़ोसी फैक्ट्री वाले उनकी फैक्ट्री के सामने सामान रखने लगे, तो तर्क-वितर्क बढ़ा और विवाद में तब्दील हो गया। विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मोती नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *