बायोगैस प्लांट तकनीकी के लिए दो कंपनियों के साथ समझौता किया

लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) ने बायोगैस प्लांट तकनीकी के के लिए दो कंपनियों से समझौता किया। एक समझौता बरनाला की छप्पा एनर्जी पावर कंपनी से हुआ। दूसरा कोल्हापुर की श्री गोवर्धन एंटरप्राइजेज से किया गया। पीएयू के रिसर्च डायरेक्टर डॉ. अजमेर सिंह धत्त और दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए। डॉ. धत्त ने बताया कि बरनाला की कंपनी से पीएयू फिक्स्ड डोम जनता मॉडल के लिए समझौता हुआ। वहीं, कोल्हापुर की कंपनी से पीएयू फिक्स्ड डोम फैमिली साइज बायोगैस प्लांट के व्यावसायीकरण के लिए करार किया गया। उन्होंने डॉ. सरबजीत सिंह सूच को इस तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए बधाई दी। डॉ. सूच ने बताया कि पीएयू डोम टाइप फैमिली साइज बायोगैस प्लांट पूरी तरह ईंटों से बना होता है। इसका निर्माण आसान है। यह देश के सभी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *