गवर्नमेंट कॉलेज की छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:जिला कलेक्टर ने स्टूडेंट को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज झालावाड़ में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव, पारितोषिक वितरण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झंकार’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि रहे, जबकि झालावाड़ कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर राम कल्याण मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. चारुलाता तिवारी ने स्वागत भाषण में कॉलेज की गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया। इस दौरान एकल नृत्य, समूह नृत्य और विचित्र वेशभूषा जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को वास्तविक रूप से नई तकनीक के साथ अपनी संस्कृति को पहचान कर आगे बढ़ना चाहिए। कलेक्टर ने पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण न करके अपनी प्रतिभा को पहचानने और अपनी संस्कृति व मिट्टी से जुड़े रहने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों की प्रतिभाओं की प्रशंसा की और वर्षभर के पारितोषिक वितरित किए। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में लायन की जिला चेयरपर्सन प्रीति बोहरा, आकाशवाणी उद्घोषिका पुष्पलता दुबे और शिक्षा विभाग से रेणु बाला शामिल थीं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने किया। इस अवसर पर भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. राहुल (डेंटिस्ट) शामिल हैं, जिन्होंने महाविद्यालय को एक कुर्सी दान की। वुमेन विंग फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि टोंगिया, पूनम रौतेला और डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने महाविद्यालय को एक पोडियम भेंट किया। पर्यावरणविद् राधेश्याम सालोदिया ने महाविद्यालय को कई पौधे और जैविक खाद प्रदान कर सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *