श्रीगंगानगर के घड़साना में ज्लेवरी शॉप से बाइक पर आए चोर 8 लाख की चांदी की अंगूठी-बिछिया चुरा ले गए। एक चोर दुकान के बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरे ने वारदात की। पीड़ित ज्वेलर ने कहा कि गहनों का वजन करीब 2 किलो था। चोर 10 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना नई मंडी इलाके में शुक्रवार अलसुबह पौने तीन बजे के करीब हुई। एएसआई भोलूराम ने बताया- दो चोर बाइक से मेन मार्केट में बाबूलाल ज्वेलर्स की दुकान के बाहर पहुंचे। एक चोर ने दुकान का ताला तोड़ा और मेन गेट का कांच तोड़कर अंदर घुस गया। दूसरा साथी बाहर निगरानी करता रहा। दुकान से चांदी की अंगूठियां और बिछिया चुराकर चोर निकला और दोनों फरार हो गए। तीन तस्वीरों में देखिए पूरा मामला… चौकीदार ने ताला टूटा देखकर दुकान मालिक को फोन किया
सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर बाजार का चौकीदार वहां से निकला तो उसने दुकान मालिक रजत सोनी को घटना की सूचना दी। इस पर रजत सोनी मौके पर पहुंचे और दुकान का सामान बिखरा हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की जानकारी दी। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 8 लाख रुपए के आभूषण चुराए
दुकान मालिक रजत सोनी पुत्र बाबूलाल ने बताया-चोर उनकी दुकान से चांदी की अंगूठियों के तीन डिब्बे और बिछियों के दो डिब्बे चुरा ले गए। इन आभूषणों का कुल वजन लगभग 2 किलो और अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर राष्ट्रीय सर्व स्वर्णकार महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक सोनी और एएसआई भोलूराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसआई ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा मौका मुआयना कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। … यह भी पढ़ें ज्वेलरी कारखाने में सवा करोड़ की चोरी, VIDEO:एक दिन पहले काम पर रखा था युवक, अचानक से गायब हो गया कोटा में कारखाना से करीब सवा करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई (पढ़ें पूरी खबर)


