एजुकेशन रिपोर्टर| रांची राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने रांची यूनिवर्सिटी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) के शिक्षकों को रूटीन के अनुसार कक्षाएं लेने का आदेश दिया है। इसे सुनिश्चित करने के लिए दोनों विश्वविद्यालयों को नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा है। इस संबंध में राज्यपाल के अवर सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने आरयू के वीसी को पत्र लिखकर गवर्नर की चिंताओं से अवगत करा दिया गया। छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष बबलू महतो ने चार दिन पहले राज्यपाल से मिलकर एचओडी और वरीय शिक्षकों द्वारा नियमित रुप से क्लास नहीं लिए जाने की शिकायत की थी। इसपर गंभीर आपत्ति जताते हुए राज्यपाल द्वारा नियमित क्लास संचालित के संबंधित में निर्देश दिए गए हैं। इधर रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा नियमित रुप से क्लास संचालित करने को लेकर स्टैंडर ऑपरेटिंग प्रेसिडियोर (एसओपी) तैयार किया गया है। इसके तहत डीन अपने अंतर्गत के एचओडी पर नजर रखेंगे। वहीं एचओडी अपने विभाग के शिक्षकों से चिट्ठी के अनुसार क्लास संचालन सुनिश्चित करनी होगी। वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसका असर भी पीजी विभागों में दिखने लगा है। हाल में ही पीजी होम साइंस और अंग्रेजी एचओडी को शोकॉज के माध्यम से जवाब मांगा गया था। डीएसपीएमयू में कक्षा को ले नोटिस जारी राज्यपाल के अवर सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएसपीएमयू प्रशासन ने भी समय सारणी के अनुसार क्लास संचालित करने को लेकर गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन इस विवि नियमित शिक्षकों की भारी कमी है। पिछले 17 साल यानि वर्ष 2008 के बाद यहां शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। शिक्षकों की भारी कमी- कैसे चलेगी क्लास रांची विवि चार नए कॉलेजों (मॉडल डिग्री कॉलेज और महिला कॉलेज) में एक भी शिक्षक नहीं है। यहां दूसरे कॉलेजों से शिक्षक भेजकर किसी तरह क्लास संचालित किए जा रहे हैं। केसीबी कॉलेज बेड़ो में कॉमर्स, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और नागपुरी विषय में एक भी शिक्षक नहीं है। इसी प्रकार केसीबी कॉलेज बेड़ों के आधा दर्जन विषयों में एक भी शिक्षक नहीं है। शिक्षकों की कमी दूर किए बिना रुटीन के अनुसार कक्षाएं संचालित करना संभव नहीं है।


