रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) में पीएचडी कोर्स वर्क के लिए रजिस्ट्रेशन से वंचित अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। 22 अप्रैल से 15 मई तक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस संबंध में गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष कुमार गुप्ता द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।


