गवाही देने पहुंचे ग्रामीण के साथ मारपीट, जुर्म दर्ज

भास्कर न्यूज | जांजगीर तलाक के केस में गवाही देने पहुंचे ग्रामीण के साथ महिला के पति ने अपने भाई साथ मिलकर गाली गलौज कर मारपीट की। इधर वारदात के बाद पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में आरोपी पति और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। जांजगीर पुलिस के अनुसार हथनेवरा िनवासी महिला यामिनी सिंह पिता शिव सिंह की शादी जगमहंत िनवासी तपन सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। यामिनी ने तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। उनके तलाक का केस जांजगीर के परिवार न्यायालय में चल रहा है। 6 मार्च को उनकी पेशी थी। यामिनी पेशी में अपनी मां प्रभा सिंह और मामले के गवाह गांव के जितेंद्र पटेल के सा​थ पेशी में शामिल होने आई थी। पेशी होने के बाद तीनों जिला अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने जिला अस्पताल पहुंचे, इसी बीच ​तपन सिंह अपने भाई शैलेंद्र सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। दोनों जितेंद्र पटेल पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाते हुए मारपीट लगे। इधर झगड़ा होता देख यामिनी और उसकी मां बीच बचाव करने पहुंची तो दोनों भाईयों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *