राजनांदगांव| शहर में रात के वक्त घटित होने वाले अपराधों को रोकने एसपी अंकित शर्मा ने ब्लैक पैंथर स्क्वाड गठित किया है। जिसमें शामिल जवान रात में बाइक से हर हिस्से में गश्त करेंगे। स्क्वायड के जवान संदिग्ध लोगों की भी चेकिंग करेंगे। दरअसल ठंड के दौरान रात में चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही है। इसे देखते हुए ब्लैक पैंथर स्क्वाड गठित किया गया है। एसपी शर्मा ने बताया कि स्क्वायड में शामिल जवान बाइक से रात 1 बजे से सुबह 4.30 बजे तक शहर में गश्त करेंगे।


