गहरी नदी पर बनी पुलिया जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा, ग्रामीणों ने की नए पुल निर्माण कराने की मांग

भास्कर न्यूज |कान्हाचट्टी प्रखंड के कान्हाचट्टी–पीतीज सड़क मार्ग पर गहरी नदी के ऊपर बना पुलिया इन दिनों जर्जर स्थिति में है। लगातार बारिश और नदी में बाढ़ आने से पुलिया के कई पाए के पत्थर बिखर गए हैं। वहीं तेज बहाव के कारण पुलिया तक जाने वाला पहुंच मार्ग भी पानी से उखड़ गया था, जिससे कुछ दिनों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। बाद में प्रखंड प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से गड्ढों को भरवाकर सड़क को चालू कराया गया, लेकिन पुलिया की स्थिति अब भी खतरे में बनी हुई है। पुलिया के दोनों ओर बनाए गए गार्डवाल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कभी भी नदी के तेज प्रवाह में बह सकते हैं। यह पुलिया कान्हाचट्टी प्रखंड के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि शीघ्र मरम्मत या नया पुल नहीं बना तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।ग्रामीणों ने चतरा उपायुक्त से मांग की है कि गहरी नदी पर स्थायी व मजबूत पुल का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। इटखोरी | देश में सुख-शांति और समृद्धि के लिए रविवार सुबह और शाम मां भद्रकाली की विधि-विधान से आरती उतारी गई। पुजारियों ने सबसे पहले माता रानी की आवाह्न कर वैदिक मंत्रोच्चार कर आरती की। इससे पूर्व अहले सुबह नित्य दिन की तरह भक्ति भाव से माता रानी की विशेष रूप से श्रंगार पूजन किया गया। मां की श्रंगार पूजन एवं आरती में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ मंदिर में जुटी रही। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने माता रानी की जय घोष लगाए। जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिभाव में विभोर हुआ। फिर सुबह से लेकर 12 दिन तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ मां की पूजा-अर्चना के लिए जुटी रही। 12 बजे दिन मंदिर का पट्ट मां के भोग के लिए बंद कर दिया गया। भास्कर न्यूज | पत्थलगडा लक्ष्मी पूजा समिति की एक बैठक शत्रुघ्न रजक की अध्यक्षता में हुई। पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस साल बेहतर आयोजन को लेकर समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बसंत कुमार, उपाध्यक्ष जानकी दांगी, सचिव पम्पल कुमार, कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार दांगी, मिडिया प्रभारी संतन कुमार दांगी बने। व्यवस्थापक बिरेंद्र ठाकुर, रामवतार दांगी, दीपक दांगी, कैलाश यादव, प्रदीप कुमार, शत्रुघ्न रजक, रंजन ठाकुर, ऋषि यादव, सुजीत राणा, संदीप कुमार, विक्रम दांगी, नितिश कुमार, सुधीर कुमार, सुजीत कुमार को बनाया गया। बैठक में अभिषेक राणा, देवरथ दांगी, शिशुपाल कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *