दो सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, एक रेफर

भास्कर न्यूज | दुमका दुमका के जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देवघर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना देवघर दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहिंगा गांव के समीप हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जोंका गांव का नितेश कुमार मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल नितेश को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर महेश कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। उसका फूलो झानो मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआरसी के समीप बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर घायल हो गए। दोनों चोरखेदा गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को जरमुंडी सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *