भास्कर न्यूज | दुमका दुमका के रानेश्वर क्षेत्र के एक गांव में तीन अक्टूबर की रात मेला देखकर घर लौट रही एक किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, वहीं उसकी सहेली के साथ भी आरोपितों के चार दोस्तों ने छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास भी किया। शनिवार की देर शाम पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में शामिल चार किशोर समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को चारों किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपित विश्वजीत मुर्मू, राहुल मुर्मू, जयराम मुर्मू व सोनेलाल टुडू को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों किशोरी शुक्रवार की शाम को गांव में ही दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जन के बाद लगा मेला देखने के लिए गई थी। रात करीब दस बजे दोनों घर आने के क्रम में एक नहर के किनारे शौच करने के लिए चली गई। नहर से कुछ दूर पहले से आठ लड़के बैठकर नशे का सेवन कर रहे थे। दोनों किशोरियों को देखकर उनकी नीयत बदल गई। िफर चार लड़कों ने दोनों किशोरी के साथ पहले छेड़खानी की। विरोध करने पर एक किशोरी को उठाकर नहर से करीब पांच सौ मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद बचे हुए चार लड़कों ने उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया। ग्रामीण नहीं आते तो सहेली के साथ हो जाती हैवानियत सहेली के शोर मचाने पर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देखकर सभी आरोपित वहां से भाग निकले। िजसके बाद ग्रामीण दोनों किशोरियों को अपने साथ लेकर चले गए। शनिवार की शाम पीड़ितों ने थाना जाकर मामला दर्ज कराया। किशोरियां आरोपितों को पहचानती थी, इसलिए पुलिस ने शनिवार की रात सभी आरोपितों को धर दबोचा। पीड़िता की मेडिकल जांच रविवार की दोपहर पीड़िता और सभी आठ आरोपितों को मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। जहां सभी की जांच की गई। डीएनए जांच के लिए भी नमूना लिया गया है।


