गहलोत बोले- नरेश गुस्सा कम करे, करियर-लंबा हो सकता है:कहा- मैं सीएम के खिलाफ नहीं हूं; बिना पैसे दिए कहीं काम नहीं हो रहा

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- नरेश मीणा नौजवान आदमी है। सब्र रखना चाहिए, उनका लंबा करियर है। शांत स्वभाव रखना चाहिए। लंबी रेस का घोड़ा हो सकता है। मैं चाहूंगा कि वह अपना गुस्सा थोड़ा ठंडा करे। शांत दिमाग से बात करे, सबको साथ लेकर चले। उनका लंबा करियर हो सकता है, वे कामयाब भी हों। आप जानते हो जल्दबाजी करेंगे तो ठोकर खा जाते हैं। पूर्व सीएम गहलोत ने कोटा जिले के पूर्व मंत्री भरत सिंह के अंतिम संस्कार में जाते समय टोंक बाईपास पर रुके थे। पूर्व सीएम ने कहा- मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ नहीं हूं, सरकार का फायदा जनता को मिले। सरकार जनता के लिए काम करे। क्योंकि, अगर सरकार गुड गवर्नेंस देगी, सुशासन देगी तो इसका फायदा जनता को होगा। सरकार को 5 साल शासन करना है। अग्निकांड पर बोले- लीपापोती करने से कुछ नहीं होगा अशोक गहलोत ने SMS हॉस्पिटल आगजनी के मामले को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लीपापोती करने के लिए 5-7 लोगों की कमेटी बनाने से कुछ नहीं होगा। SMS अस्पताल में आग लगने के कारणों की जांच के लिए आयोग का गठन कर जांच होनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसा हादसा दोबारा नहीं हो। एक दो दिन में होगा अंता प्रत्याशी का फैसला अंता विधानसभा सीट पर उप-चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी आलाकमान एक-दो दिन में तय कर देगा। हम अंता का चुनाव जीतेंगे। टिकट का फैसला जल्द होगा। रंधावा जी आ रहे हैं, एक दो दिन में जल्द ही फैसला होगा। पहले प्रमोद जैन प्रत्याशी थे, अब कौन होगा इसका फैसला जल्द करेंगे। — नरेश मीणा ने समर्थकों पर पत्थर फेंका, लातें मारी,VIDEO:CM आवास घेरने निकले थे, पुलिस ने लौटाया; बोले-सीएम मुझे भगतसिंह बनने को मजबूर न करें जयपुर में शहीद स्मारक पर आमरण अनशन पर बैठे नरेश मीणा ने समर्थकों की ओर पत्थर फेंका और एक कार्यकर्ता को लातें मारी। शहीद स्मारक पर समर्थकों की भीड़ ज्यादा होने पर कुछ मंच पर बैठने लगे। इस दौरान नरेश मीणा गुस्से में आ गए। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *