गांजा तस्करी करते 3 आरोपी पकड़ाए:धमतरी में अपने ही वार्ड में बेच रहे थे नशीला पदार्थ, 500 ग्राम गांजा जब्त

धमतरी में गांजा बेचते हुए 3 आरोपी पकड़ाए है। इनमें एक महिला भी शामिल है। ये लोग अपने ही वार्ड में नशीली पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 8 हजार रुपए है। कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वार्ड में अलग-अलग जगहों पर गांजे की तस्करी और बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी में तीनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है। हेरोइन बेचते पकड़ाए थे आरोपी साथ ही आरोपियों से के नग मोबाइल जिसकी कीमत 10 हजार रुपए है। बता दे की शहर के विंध्यवासिनी वार्ड में पहले भी हेरोइन बेचते आरोपियों को पकड़ा गया था। जोकि नशीली दवाई की बिक्री कर रहे थे। साथ एक आरोपी चाकू लहराते हुए पकड़ाया था। आरोपियों को भेजा जेल जानकारी के मुताबिक, विंध्यवासिनी वार्ड में तीन आरोपी वीर मरकाम (40), सुनीता मरकाम (35), प्रवीण ढीमर उर्फ चांटी (25) तीनों अलग-अलग जगह पर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। वीर मरकाम और सुनीता मरकाम को विंध्यवासिनी के खेड़िया तालाब के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। वहीं प्रवीण ढीमर को गांजा बिक्री करते हुए वार्ड के गढ़ कलेवाकैंटीन के पास पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। जिसके खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *