गांजा तस्करी का फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बिश्रामपुर सूरजपुर जिले की जयनगर पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। पुलिस ने बताया कि 21 जनवरी को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार से 15 किलो गांजा जब्त किया था। मामले में एक युवक संजय यादव को पकड़ पूछताछ कर न्यायालय पेश किया था, जबकि मामले में शामिल दो आरोपी भाग निकले थे। अभी दो दिन पहले पुलिस ने मामले में एक नाबालिग युवक को पकड़ न्यायालय पेश किया था, जबकि एक अन्य फरार युवक की पता तलाश की जा रही थी, तभी उसके अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास लोकेशन मिलने की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने अंबिकापुर स्टेशन के समीप घेराबंदी कर आरोपी हरीश चंद यादव पिता बुकेचंद 21 वर्ष निवासी ग्राम खूंटा पानी बागबहार जिला जशपुर को पकड़ शनिवार को न्यायालय पेश किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान 21 जनवरी को कार में पंद्रह किलो गांजा परिवहन कर खपाने ले जाने के अतिरिक्त 11 जनवरी को आठ किलो गांजा के साथ पकड़े गए। आरोपी हरिशंकर पांडे ने गांजा विक्रय करना स्वीकार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *