सोनहत एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने बीती रात एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घुघरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में कई कमियां सामने आईं। विशेष रूप से शौचालय की स्थिति चिंताजनक पाई गई। यहां साफ-सफाई का अभाव था और गंदगी का माहौल था। इस स्थिति को देखते हुए नायब तहसीलदार ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। हॉस्टल की खामियों को दूर करने की चेतावनी छात्रावास प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल इन खामियों को दूर करें। प्रबंधन द्वारा सुधार नहीं किए जाने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निरीक्षण छात्रों के स्वास्थ्य और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए की गई है।


