गांजा पीने रुपए नहीं देने पर विवाद, युवक को मार डाला

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव लखोली के अटल आवास रोड में मंगलवार रात 24 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। हत्या 100 रुपए के मामूली विवाद में हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 8 बजे की है। मृतक अजय कुम्हार अपने पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र साहू से गांजा पीने 100 रुपए की मांग कर रहा था। सुरेंद्र ई-रिक्शा चलाता है। जो रात में घर लौट रहा था। उसने अजय को 100 रुपए नहीं दे पाने की बात कही। इससे मृतक अजय आक्रोशित हो गया, उसने पहले सुरेंद्र के ई-रिक्शा में तोड़फोड़ की, इसके बाद चाकू लहराकर उसे जान से मार देने की धमकी देने लगा। अपने बचाव में सुरेंद्र ने पास रखे बांस के डंडे से अजय पर ताबड़तोड़ वार दिया। गंभीर रुप से घायल अजय को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। वारदात के बाद आरोपी सुरेंद्र ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बता दें कि लखोली इलाके में एक दिन पहले शराब के नशे में दो गुट में जमकर मारपीट हुई। चाकू और तलवार भी लहराई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *