भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बसंतपुर पुलिस ने गांजे की अवैध बिक्री करते युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 13 हजार रुपए है। बसंतपुर टीआई एमन साहू ने बताया कि रानी सागर रोड में सुलभ के पास गांजे की अवैध बिक्री की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से आरोपी आसिफ खान (22) को हिरासत में लिया गया। आरोपी से 13 हजार रुपए कीमत का 1 किलो 300 ग्राम गंाजा जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।


