पोटियाडीह में 3 दिवसीय मेला 14 फरवरी से शुरू होगा

आमदी| पोटियाडीह में श्री अमरेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर 14 से 16 फरवरी तक मेला का आयोजन किया गया है। विभिन्न मंडलियों द्वारा रामायण, पंडवानी व लोकराग नाचा पार्टी की प्रस्तुति होगी। मेले का मुख्य आकर्षण हवाई झूला, ब्रेकडांस झूला, ड्रैगन झूला, बच्चों का मिकी माउस झूला, जंपिंग झूला रहेगा। 14 फरवर को शाम 7 बजे से रामायण पाठ होगा। 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भंडारा और रात 8 बजे से त्रिवेणी साहू बेमेतरा का पंडवानी कार्यक्रम होगा। 16 फरवरी को पूजा के फूल छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी खल्लारी बालोद का कार्यक्रम होगा। आयोजन समिति ने बताया कि यह आयोजन का चौथा वर्ष है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *