भास्कर न्यूज | धमतरी धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शामिल गांवों के अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कुरूद द्वारा विभिन्न ट्रेड में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ ही प्रवेश, रहने एवं खाने की सुविधा पूर्णता निशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंटीरियर डिजाइन, ड्राईवाल एवं फाल सिलिंग, सोलर पीवी इंस्टालर (सूर्य मित्र), टेक्नीशियन वाटर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, सोलर पंप इलेक्ट्रिकल एवं प्लंबिंग, होटल इंडस्ट्री सर्विस टेक्नीशियन तथा कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़े रोजगारोन्मुखी ट्रेड शामिल हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद संबंधित संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्लेसमेंट जॉब की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।


