लुधियाना| पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को गांवों और मोहल्लों से मजबूत समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में भगत सिंह नगर, धांधरा रोड में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पंचायत सचिव डिंपल चावला, सरपंच अमरजीत कौर, कुलवंत सिंह, सरबजीत सिंह, करमजीत कौर, सरवण सिंह, भुपिंदर सिंह सैनी, मलकीयत सिंह फरवाहा, रोशन लाल, मलकीत सिंह, राजिंदर सिंह राणू और सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और समाज को इस लड़ाई में भागीदार बनाना था। वक्ताओं ने कहा कि जब तक गांव-गांव और घर-घर से लोग आगे नहीं आएंगे, यह जंग अधूरी रहेगी। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने नशा मुक्ति के संकल्प में सक्रिय भागीदारी निभाई और वादा किया कि वे समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देंगे।


