गांवों में अवैध शराब बिकने पर छिंदवाड़ा सांसद की फटकार:अफसरों को सख्ती दिखाने के लिए कहा; महिलाओं ने की थी शिकायत

छिंदवाड़ा के एक गांव में चल रहे विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान शनिवार को एक अनूठा लेकिन गंभीर घटनाक्रम देखने को मिला। बड़गोनाजोशी पहुंचें छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू से ग्रामीणों खासतौर पर महिलाओं ने गांव में खुलेआम बिक रही अवैध शराब की शिकायत की। ग्रामीणों ने मंच के सामने ही कहा कि “हम कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।” यह सुनते ही सांसद बंटी विवेक साहू नाराज हुए। उन्होंने तत्काल मौके पर उपस्थित अधिकारियों को मंच पर बुलाया और उसी समय कार्रवाई का ब्योरा देने को कहा। सांसद ने पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी अधिकारी को भी फोन पर निर्देश देते हुए कहा कि “गांव वालों को रोज शराब की समस्या झेलनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होना गंभीर मामला है। तुरंत कार्रवाई करें।” सांसद ने मंच से उमरा नाल चौकी प्रभारी पारसनाथ आर्मो को बुलवाया और जनता के सामने ही पूछा कि गांव में अवैध शराब बेचने पर क्या कार्रवाई की गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई और जागरूकता दी जा रही है। लेकिन सांसद ने दोबारा जनता से पूछा, “क्या कार्रवाई हुई… बताइए?” इस पर मैदान में मौजूद ग्रामीणों की आवाज एकजुट होकर गूंजी कि “नहीं… कोई कार्रवाई नहीं हुई!” जनता का जवाब सुनते ही सांसद ने मौके पर ही चौकी प्रभारी को सख्त लहजे में कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि गांव में अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्रवाई का परिणाम जल्द गांववासियों को दिखना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *